भिंड नगर: शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नपा प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा नियमित सफाई नहीं हो रही
भिंड शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी भदोरिया ने बुधवार शाम 5 बजे अपने कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश वार्डों में नियमित रूप से सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे है