तेंदूखेड़ा: बिलथरा को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बिलथरा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।