गुलाना: बोलाई-अकोदिया मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, छह घायल
बोलाई-अकोदिया मार्ग पर मंगलवार दोपहर 1 बजे पाटीदार कॉलोनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में चार पुरुष, एक महिला और एक युवती घायल हो गए। ट्रॉली नाले में गिरने से बचकर बाबूल के पेड़ से टकराकर रुक गई। महिलाएं भाटखेड़ी से दास्ताखेड़ी कथा सुनने जा रही थीं। तहसीलदार रितेश जोशी ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बोलाई अस्पताल पहुंचा