मंडी: एसडीएम ऑफिस कोटली से मेन चौक कोटली तक नो पार्किंग जोन करने के बारे में मांगी आपत्तियां-अपूर्व देवगन उपायुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 जिला दंडाधिकारी, मंडी अपूर्व देवगन ने कोटली बाजार में अधिक भीड़ भाड़ और सड़क मार्ग अधिक तंग होने के कारण एसडीएम ऑफिस कोटली से मेन चौक कोटली तथा मैन चौक कोटली से एसबीआई कोटली तक ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित करने हेतु प्रारूप अधिसूचना जारी की है। यह प्रारूप अधिसूचना उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनहित में जारी की हैं।