उज्जैन ग्रामीण: कान्ह नदी डायवर्सन परियोजना का संभाग आयुक्त व कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कान्ह नदी डायवर्सन परियोजना का नियमित निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, तकनीकी व्यवस्थाओं और परियोजना से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार