नासरीगंज: कैथी रजवाहा से 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद, डूबने से मौत की आशंका
कच्छवां थाना क्षेत्र के मंगराव स्थित राइस मिल के निकट कैथी रजवाहा से बुधवार को 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नासरीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र बालाजी कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कच्छवां थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से