ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ग्यारसपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का झंडा वंदन किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।