कोरबा: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, शराब पीकर वाहन चलाने पर लाइसेंस होंगे निरस्त
Korba, Korba | Apr 22, 2026 कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।