✅ केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने ग्राम कोठरा पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की
भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री डी.डी. उइके ने गुरूवार को हरदा जिले के ग्राम कोठरा में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का निधन गत शुक्रवार की रात्रि में हो गया था।
केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने ग्राम कोठरा में विधायक डॉ. आर.के. दोगने के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल दोगने के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान नर्मदापुरम् सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Durgadas Uikey
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा