हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, ज्वेलरी की दुकान से सोने के कुंडल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
सैद नगंली थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े ज्वैलरी की दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला एक ज्वैलर्स शॉप का है, जहां ग्राहक बनकर आए, युवक-युवती ने दुकानदार को चकमा देकर सोने का कुंडल पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।नगर पंचायत के मोहल्ला महल निवासी।