मखदुमपुर: डीएम की ज़िले वासियों से अपील: स्वयं और परिवार की जनगणना करें
जहानाबाद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 17 अप्रैल से 1 मई तक ‘स्व-गणना’ शुरू होगी। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर 34 बिंदुओं की जानकारी स्वयं भर सकेंगे। 2 से 31 मई तक प्रगणक सत्यापन करेंगे। जिला प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए सभी से भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।