शिवपुरी नगर: शिवपुरी में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर बैठक, सुझाव आमंत्रित
मध्यप्रदेश में प्रशासन को और बेहतर व आसान बनाने के लिए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने की। इस दौरान आयोग के सचिव अक्षय कुमार सिंह और सदस्य मुकेश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।