बैतूल नगर: इंसानियत: करंट से झुलसे लंगूर को गोद में लेकर 35 किमी दौड़ा युवक, गंभीर हालत में बैतूल से वन विहार रेफर
बैतूल जिले के आठनेर से इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो दिल को छू लेने वाली है। बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग बिजली के पोल पर बैठा एक लंगूर अचानक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को देख स्थानीय युवकों ने बिना देर किए इंसानियत का परिचय दिया। फल व्यवसायी दुर्गा तायवाड़े ने सबसे पहले लंगूर को उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया