कन्नौज: एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में देर रात बुलाई लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक, दिए 16 निर्देश।
लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक हलचल तेज हुई है तो पुलिस ने भी अपनी नजर पैनी कर ली है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बुधवार देर रात अचानक लोकसभा चुनाव की बैठक बुला ली। इस बैठक में सभी सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी अमित कुमार ने बैठक के दौरान शस्त्र उपलब्धता, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के साथ कुल 16 निर्देश दिए हैं जिसपर अधिकारियों को काम करना है।