बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राहत सामग्री के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित
मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सोमवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम कन्हौली खादी भंडार स्थित महिला भिक्षुक अल्पावास गृह में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का रहा। शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह ने किया। सदर अस्पताल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने वृद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान वृद्धजनों को साड़ी, गमछा, गंजी तथा बिस्कुट और ब्रेड सहित खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम बाढ़ प्रभावित पारू प्रखंड के जैमल डुमरी पंचायत पहुंची। यहां बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच भोजन के पैकेट, मच्छरदानी, जरूरी दवाइयां, तिरपाल, पानी, पतल, ग्लास, साड़ी और गमछा सहित राहत सामग्री वितरित की गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने क्षतिग्रस्त तटबंध और बाढ़ के कारण प्रभावित घरों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि तटबंध की मरम्मत और सामान्य स्थिति बहाल कराने के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।
दोनों कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद मौजूद रहे।
#TirhutNow #Muzaffarpur #FloodRelief #LegalServicesAuthority #BiharNews