नगड़ी: मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के सचिव के कथित घरेलू सहायक के सेल सिटी स्थित आवास सेहत 9 ठिकानों पर ED की छापा
Nagri, Ranchi | May 6, 2024 झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के सचिव के कथित घरेलू सहायक सहित 9 जगहों पर ED छापा मार रही है। सचिव के कथित घरेलू सहायक करोड़ों रुपये की नगदी पकड़ी गई है। ED की कार्रवाई में अब तक 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिल चुका है, ये आंकड़ा कहां जाकर रुकेगा बताना मुश्किल है। बरामद नगदी की गिनती जारी है और उसके अलावा ईडी के छापे भी लगातार चल रहे हैं।