नगड़ी: रांची के गोविंदपुर कॉलोनी में बिना लाइसेंस होम्योपैथी दवा बनाने वाली कंपनी पर छापा, कई केमिकल जब्त
Nagri, Ranchi | May 5, 2024 गोविंदपुर कॉलोनी में बिना लाइसेंस का होम्योपैथी दवा बनानेवाली सेल्सन फार्मास्यूटिकल नामक कंपनी के यहां शनिवार को छापामारी की गयी। इस दौरान औषधि निरीक्षकों ने होमियोपैथी दवा के निर्माण में प्रयोग होनेवाले केमिकल और दवाओं को जांच के बाद जब्त कर लिया। वहीं जांच में कई दस्तावेज भी मिले।