बरेली: बरेली पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, भाजपा सरकार पर बरसे—बोले, रोजगार के बजाय सांप्रदायिक मुद्दों में उलझाई जा रही जनता
बरेली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे युवा डिग्रियां लेकर नौकरी के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकारी विभागो