बदनावर: बाबूजी प्रीमियर लीग 2 का आयोजन 10 मार्च से, 140 टीमें बदनावर विधानसभा में लेंगी भाग
Badnawar, Dhar | Feb 27, 2026 बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आयोजन 10 मार्च से होगा। प्रतियोगिता में शामिल क्रिकेट टीमों को 4 ग्रुप में शामिल किया गया। क्रिकेट टीम कप्तानों की मौजूदगी में नियमानुसार 4 में शामिल कर लाटस डाले गए।