बदनावर: महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़
Badnawar, Dhar | Feb 15, 2026 बदनावर- महाशिवरात्रि का पर्व आज रविवार को नगर सहीत अंचल में बड़े ही हर्षो उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहें है।इस अवसर पर भक्त भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पंचामृत से कर धर्म लाभ ले रहें हैं।