पटना ग्रामीण: पटना: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने तोड़ी चुप्पी, तेजस्वी को बताया महागठबंधन का CM चेहरा
महागठबंधन में सीट बंटवारे के साथ-साथ CM फेस पर भी कांग्रेस की चुप्पी को लेकर लगातार सत्ता पक्ष के नेता सवाल उठा रहे थे। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने CM फेस को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को महागठबंधन का CM फेस बताया है।