भाटापारा: ज्वेलर्स से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले फरार शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्राम रोहरा निवासी दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी को तरेंगा से रोहरा के बीच में विगत 16 जुलाई को कुछ नकाबपोश अपराधियों द्वारा लूटपाट की थी जिसमें 13 किलो चांदी व 70 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने पूर्व में ही मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं फरार एक पूर्व शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है