केशकाल: केशकाल पुलिस ने पीड़िता को धमकी देने वाले आरोपी अमान वीरानी को किया गिरफ्तार
अनाचार एवं ब्लैकमेलिंग के मामले में पूर्व से आरोपी अमान विरानी को पीड़िता को मोबाइल पर संपर्क कर केस वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केशकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है