खुसरूपुर: आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान के क्रम में तीन किशोर डूब गया है। तीनों किशोर जगमाल बीघा गांव का रहने वाला है। एसडीआरएफ की टीम ने एक किशोर के शव को बरामद किया है। दो किशोर की तलाश जारी है। जितेंद्र सिंह के पुत्र अंकुश कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि राजीव सिंह के पुत्र रौनक कुमार व रत्नेश सिंह के पुत्र सुंदरम कुमार का तलाश जारी है।