🌿 प्राकृतिक एवं जैविक विधि से उगाया गया देसी धनिया तैयार!
हमारे खेत में प्राकृतिक एवं जैविक विधि से उगाया गया देसी धनिया अब खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। इस देसी धनिया का उपयोग स्वादिष्ट और खुशबूदार चटनी पीसकर खाने में किया जाएगा।
धनिया के खेत में कुछ घास उग आई है, जिसकी निराई-कुड़ाई और साफ-सफाई का काम किया जा रहा है, ताकि धनिया को अच्छी तरह साफ करके खाने के उपयोग में लाया जा सके।
हमारा प्रयास है कि अपने खेत में शुद्ध, ताजा और पौष्टिक देसी खाद्य पदार्थ प्राकृतिक एवं जैविक विधि से तैयार करें। अपने देसी बीजों को बचाएं और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें।
🌱 प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए।
योगेंद्र पंडित
प्राकृतिक एवं जैविक किसान
#देसीधनिया #प्राकृतिकखेती #जैविकखेती #देसीबीज #किसान
Barhat, Jamui | Nov 18, 2026