डुमरा: जन समस्याओं के समाधान के लिए एसपी ने लगाया जनता दरबार
सीतामढ़ी आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित आवेदन एसपी को सौंपे।