टोंक: SDPI की पॉलिटिकल लीडर्स कन्क्लेव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा- निकाय चुनाव में उतरेंगे
Tonk, Tonk | May 17, 2026 टोंक। निजी मैरिज गार्डन में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की पॉलिटिकल लीडर्स कन्क्लेव आयोजित हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में शफी ने कहा कि SDPI आगामी निकाय चुनाव में डटकर मुकाबला करेगी।