थाना इनायतनगर के हरिन्गटन चौकी अंतर्गत ग्राम परसपुर सथरा में शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे घायल की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम परसपुर सथरा निवासी रवि कुमार शुक्रवार रात को खड़भड़ियां चौराहे से घर रहे थे और सांड से टकरा गए थे।