बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के वनेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत का पूजन, श्रद्धालुओं ने बांधी सूत की चार गांठें
बांसवाड़ा। ऐतिहासिक वनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मनसा महादेव व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रावण मास की चतुर्थी से शुरू होने वाले इस विशेष व्रत में श्रद्धालुओं ने कच्चे सूत के धागे में चार गांठें बांधकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।सुबह 9 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।