दमोह देहात थाना क्षेत्र के देवलाई पुलिया पर शनिवार सुबह मजदूरों से भरा ऑटो पलट गया, जिसमें 9 महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। चालक दिनेश नामदेव के अनुसार वाहन सीता नगर से बमूरा हार जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया। 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।