मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दोबारा बातचीत के बाद धमतरी के एक युवक ने अपनी चार इच्छाएं उनके सामने रखीं। युवक के मुताबिक, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया था, लेकिन घबराहट के चलते वह अपनी बात पूरी नहीं रख पाए। इसके बाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा के माध्यम से दोबारा मुख्यमंत्री से बात हुई।
युवक ने माता-पिता का कर्ज माफ कराने, दिल्ली में अपना इलाज करवाने, बहन को सरकारी नौकरी दिलाने और मां के रोजगार संबंधी कार्य में मदद की मांग रखी है।
युवक ने बताया कि उनकी मां का जिला रोजगार कार्यालय धमतरी से आईटीआई देवपुर नगरी में अटैचमेंट हो चुका है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर अविनाश मिश्रा का हृदय से आभार जताया है।
#abhar #student #itistudent #cmvishnudeosai #dhamtarinews