खुसरूपुर: खुसरूपुर सब्जी मंडी के पास कबाड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी, लाखों का सामान राख
खुसरूपुर सब्जी मंडी के पास स्थित कबाड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई है। लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। कबाड़ी दुकानदार विजय कुमार को तब जानकारी हुई जब ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी। खुसरूपुर थाना की पुलिस और अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ियां पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। पुलिस अग्निकांड के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है।