पाली: NH-44 स्थित सलैया तिराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Pali, Lalitpur | May 3, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित सलैया तिराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रविवार दोपहर के समय टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।