उरई: माधौगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Apr 9, 2026 गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माधौगढ़ थाना क्षेत्र में किशोर को दो दोस्तों ने मौत के घाट उतारा और उसके शव को मिट्टी में दबा दिया वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई शुरू कर दी