उचकागांव: बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 1 अप्रैल से आवेदन शुरू, 7 अप्रैल अंतिम तिथि
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों के लिए विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा समिति ने कहा है कि इस परीक्षा के लिए वैसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जो किसी एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं या अपने अंकों को सुधारना चाहते हैं।