फुलवरिया: फुलवरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल; तीन रेफर
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव स्थित दलित बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले. जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फु