सदर अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान,न्याय मिलने तक भूख हड़ताल जारी
रांची सदर अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे महतो ने अस्पताल से खुला पत्र जारी कर कहा कि शरीर अस्पताल में है, लेकिन संघर्ष का संकल्प अडिग है।
उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि झारखंडी छात्रों को न्याय मिलने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
महतो ने छात्र-युवाओं से संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लाठीचार्ज से छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती और आंदोलन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #StudentProtest #JPSC #JSSC