गुलाबगंज: कलेक्टर गुप्ता ने जिले के राजस्व अमल में की अदला-बदली, गुलाबगंज में पहुंचे ऋषभ परतेती, जिले के अन्य तहसीलो मे भी फेरबदल
विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने शनिवार शाम 7 बजे आदेश जारी करते हुए विदिशा जिले की कई तहसीलों में तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण किए हैं। विदिशा सिरोंज, कुरवाई, गंजबासौदा, नटेरन, शमशाबाद के अलावा गुलाबगंज, ग्यारसपुर में भी इसका असर देखा गया है। गुलाबगंज तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में ऋषभ परतेती को गुलाबगंज मे पदस्थ किया गया।