कैराना: कांधला में नानूपुरी गेट के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, घायल की उपचार के दौरान हुई मौत
कांधला थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व नानूपुरी गेट के निकट सड़क हादसा हुआ था। जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया था, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया गया था। इसके बाद घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम बागपत निवासी अंकित कुमार बताया गया है।