हाथरस: रुपए न देने पर दबंगों ने मां-बेटा को मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा मे जबरन रुपए मांग रहे दबंगों को रुपए ना देना मां-बेटा को भारी पड़ गया। रुपए न देने पर दबंगों ने मां निर्मला व बेटा अखिलेश लवानिया के साथ लाठी-डंडो से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने पीड़ित घायल मां-बेटा का डाक्टरी परीक्षण कराया है।