श्योपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने बाइक खड़ी करने को लेकर सफाई कर्मी से की मारपीट व किया जातीय अपमान, केस दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टेंड पर एक नगर पालिका के सफाईकर्मी से दो युवकों ने बाइक खडी करने की बात को लेकर रविवार को सुबह 8.30 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।