जतारा: जतारा के विभिन्न स्थानों पर बारिश से पहले एक्शन मोड में बिजली विभाग, खेतों से गुजर रही लाइनों की बढ़ाई जा रही ऊंचाई
जतारा। आगामी बारिश को देखते हुए विद्युत विभाग ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष मेंटेनेंस अभियान शुरू किया है। 11 केवी लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की कटाई-छंटाई और तकनीकी खामियां दूर की जा रही हैं। वहीं किसानों की सुविधा के लिए खेतों से गुजर रही बिजली लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी जारी है। विभाग का दावा है कि इस अभियान से बारिश के दौरान विद्युत आ