बखरी: डीएम तुषार सिंगल का बखरी में गुरुवार को होगा आगमन, प्रशासनिक तैयारी शुरू, नगर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला गुरुवार को बखरी नगर परिषद सहित बखरी प्रखंड के विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। नगर प्रशासन के द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया तथा लोगों को नाला के बाद फुटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया।