जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 17.08.2026 को निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को उत्तरोत्तर प्रोत्साहित करने तथा निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने के उद्देश्य से हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव शर्मा (सेवानिवृत्त आई.ए.एस., मध्य प्रदेश संवर्ग) एवं माननीय श्री गौतम सिंह (आई.ए.एस., मध्य प्रदेश संवर्ग, 2011 बैच) उपस्थित रहे। यह संगोष्ठी हिंदी साहित्य के प्रख्यात लेखकों श्री मैथलीशरण गुप्त एवं श्री भीष्म साहनी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। उक्त संगोष्ठी में उनके जीवन परिचय, रचनाओं, कविताओं, कहानियों, उपन्यासों एवं अन्य साहित्य आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ : @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #census2027 #dcomp #hindisangoshthi #rajbhashahindi
15.8k views | Madhya Pradesh, India | Aug 18, 2026