छोटीसादड़ी। हिन्दू चौराहा स्थित पनघट योजना की जल आपूर्ति टंकी फरवरी से बंद है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। वर्ष 2009 में शिव मंदिर परिसर में बनी यह टंकी तीन वार्डों व राहगीरों का मुख्य पेयजल स्रोत थी।