कोरांव: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट के बीमार बच्चों का हाल-चाल लेने विधायक राजमणि कोल पहुंचे सीएचसी, जांच के दिए निर्देश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बुधवार को मिड डे मील का भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पर पहुंचकर बीमार बच्चों का हाल-चाल लिया। ज्ञातब्य हो कि विकासखंड कोरांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में बुधवार को एमडीएम में बनी तहरी खाने और दूध पीने के बाद बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।