सिकंदराराऊ: पिता की डांट से नाराज होकर साइकिल से 700 किमी दूर जौनपुर जा रहे थे दो नाबालिग बच्चे, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी कि दो छोटे बच्चे हाईवे पर अकेले खड़े हैं। सूचना मिलते ही सिकन्दरा राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित थाने ले आई। बच्चे पिता की डांट से नाराज होकर साइकिल से जौनपुर में रहने वाले अपने दादा के पास जाने के लिए घर से निकल आए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया