हज़ारीबाग: हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के निकट से बैंक ऑफ इंडिया एटीएम काटकर किया अपराधियों ने 3 लाख 27 हजार 500 की चोरी।
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के बिनोवा भावे विश्व विद्यालय के निकट रॉयल ब्लू रेट्यूरेंट के बगल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से तीन लाख 27 हजार 500 रुपए की चोरी हुई है। अपराधियों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरा को काला रंग से पैंट कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से कटकर एटीएम चैंबर से चोरी कर ली।