हज़ारीबाग: झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर हजारीबाग नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी
झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवे दिन मंगलवार को भी जारी रही. हड़ताल के कारण निगम से होनेवाले सभी कार्य ठप हैं. सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से शहर की साफ-सफाई कार्य पूरी तरह से बाधित है. शहर के मुख्य सड़क, चौक- चौराहों, वार्ड के विभिन्न मुहल्लों में कचरा का डंप हो गया है.