हज़ारीबाग: डॉ इस्तियाक़ के हज़ारीबाग़ आनंदा चौक स्थित आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को किया गया सील
हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग ने आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया है. दरअसल सिविल सर्जन कार्यालय के दस्तावेज में आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. इश्तियाक अहमद का नाम रजिस्टर्ड है. डॉक्टर इश्तियाक को रांची से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट ) मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्तार किया है.